Venus Transit In Capricorn on 29 December These Zodiac Signs Get Benefits in hindi | 29 दिसंबर को शुक्र करेंगे मकर राशि में गोचर, जानें किसे होगा लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र बलवान होता है, उन्हें हर प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ता है।

29 दिसंबर को शुक्र करेगा मकर राशि में गोचर, जानिए किसे होगा फायदा और किसकी मुश्किलें बढ़ेंगी

कुंडली में शुक्र का प्रभाव

शुक्र गोचर 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है क्योंकि जब भी ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं तो इसका प्रभाव जातक के जीवन पर पड़ता है। साल 2022 के आखिरी दिन शारीरिक आराम तथा विलासिता का कारक शुक्र ग्रह परिवर्तन करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र बलवान होता है उन्हें सभी प्रकार के भौतिक सुख और अच्छे प्रेम जीवन की प्राप्ति होती है। वहीं यदि जातक की कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो उसे प्यार और सुख पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वर्ष 2022 के अंत में शुक्र का गोचर

सुख और सभी प्रकार के वैभवपूर्ण जीवन के कारक ग्रह शुक्र 29 दिसंबर 2022 को दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर धनु राशि की यात्रा को रोकते हुए शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। शुक्र के मकर राशि में गोचर का असर कई राशियों पर पड़ेगा। जिसमें कुछ राशियों के लिए शुभ है तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन राशि के जातकों को लाभ होगा

मेष:शुक्र 29 दिसंबर को आपकी राशि में दशम भाव में गोचर करने जा रहा है। कुंडली का दशम भाव आय, आमदनी और कार्यक्षेत्र का माना जाता है। मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी रहेगा। कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए धन कमाने का उत्तम समय रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। यह गोचर व्यवसाय के लिए अच्छा मुनाफा लेकर आएगा।

वृषभ :29 दिसंबर 2022 को शुक्र का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होगा। नवम स्थान भाग्य और धर्म का होता है। ऐसे में धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। पवित्र स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। जो लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय है। विदेश यात्रा का संयोग बन रहा है।

तुला:शुक्र का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। तुला राशि के लिए शुक्र पहले और आठवें भाव का स्वामी है। ऐसे में आपका जीवन बिना किसी परेशानी के बीतेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

इन तीन राशियों के लोगों को सावधान रहना होगा

मिथुन राशि:मिथुन राशि के जातकों के लिए मकर राशि में शुक्र का गोचर कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। कार्य में रुकावटें आएंगी। शुक्र आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेगा। पैसों और संतान से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने करियर में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको मानसिक पीड़ा से भी गुजरना पड़ सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी

कर्क राशि:शुक्र का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। सप्तम स्थान जीवनसाथी और पार्टनरशिप का है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका कुछ मनमुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। वहीं दूसरी ओर जो लोग किसी के साथ मिलकर कोई काम कर रहे हैं, उनसे पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक:आर्थिक और शारीरिक रूप से आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से लड़ाई-झगड़े का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धनहानि की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!