वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिससे वे आपस में युति बनाते हैं। ग्रहों के योग से शुभ और अशुभ दोनों तरह के योग बनते हैं।

सूर्य-शनि की युति अशुभ बनाएगी
साल 2022 के आखिरी 15 दिन और साल 2023 के पहले 14 दिनों में सूर्य और शनि की युति से द्विद्वादश योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अशुभ माना गया है क्योंकि सूर्य और शनि दोनों में एक दूसरे से दुश्मनी का भाव है। ये दोनों दूसरी और बारहवीं राशि में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिससे वे आपस में युति बनाते हैं। ग्रहों के योग से शुभ और अशुभ दोनों तरह के योग बनते हैं। जहां ग्रहों के शुभ योग से जातकों को अच्छे फल मिलते हैं वहीं दूसरी ओर अशुभ योग बनने से जातकों के जीवन में परेशानियां आती हैं।
सूर्य-शनि का यह अशुभ संयोग कब और कैसे बनेगा
वैदिक ज्योतिष के अनुसार न्याय और पुण्य कर्मों के दाता शनि आत्मा के कारक ग्रह सूर्य से शत्रुता का भाव रखते हैं। 16 दिसंबर से सूर्य और शनि द्वादश योग बन रहा है। यह योग 24 जनवरी तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस प्रकार के योग को बेहद अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं। सूर्य-शनि के इस अशुभ प्रभाव का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
सिंह और मीन राशि वालों के लिए शुभ है
सूर्य और शनि की युति के कारण सिंह और मीन राशि के जातकों पर कोई अशुभ प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। इस राशि के लोगों के लिए 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
इन 4 राशियों के लिए अशुभ है शनि-सूर्य योग
16 दिसंबर से सूर्य और शनि के बीच बन रहे अशुभ योग के कारण वृष, मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में उलझने की संभावना है। काम में रुकावटें आ सकती हैं। धनु धन हानि की भी संभावना है। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है।
इन राशियों पर मिलाजुला असर
वहीं मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर सूर्य-शनि से बनने वाले द्विर्वादश योग का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। कुछ कार्य शीघ्र पूरे हो सकते हैं, जबकि कुछ कार्यों में नई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। निवेश संबंधी फैसले सोच-समझकर लें।