वर्ष 2023 में राहु 30 अक्टूबर को मंगल की राशि मेष राशि में गोचर करेगा। आपको बता दें कि इस समय राहु बृहस्पति की राशि मीन राशि में गोचर कर रहा है।

राहु का राशियों पर प्रभाव
साल 2023 में राहु-केतु और शनि जैसे प्रमुख ग्रहों समेत कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। राहु शनि के बाद सबसे धीमा चलता है। राहु लगभग 18 महीने में राशि परिवर्तन करता है। राहु सदैव वक्री ग्रह है। राहु शनि की तरह सभी जातकों के जीवन पर अपना प्रभाव छोड़ता है। ज्योतिष जिस किसी पर भी राहु का बुरा प्रभाव होता है उसके अनुसार उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।
वर्ष 2023 में राहु 30 अक्टूबर को मंगल की राशि मेष राशि में गोचर करेगा। आपको बता दें कि इस समय राहु बृहस्पति की राशि मीन राशि में गोचर कर रहा है। नए साल में राहु का गोचर पांच राशि के जातकों पर भारी पड़ने का संकेत है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो पांच राशि के जातक जिन पर राहु भारी रहेगा।
मेष राशि
साल 2023 की शुरुआत में राहु आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेगा फिर 30 अक्टूबर को राहु आपके बारहवें भाव में प्रवेश करेगा। साल 2023 में राहु का यह गोचर मेष राशि के जातकों के मन में भ्रम पैदा करेगा। राहु के प्रभाव के कारण जल्दबाजी में लिया गया गलत निर्णय आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा। मेष राशि के जातकों पर आर्थिक समस्याओं का बोझ सबसे अधिक रहेगा। राहु आपको धन हानि करा सकता है। इसके अलावा साल 2023 में बृहस्पति के राशि परिवर्तन के कारण राहु के साथ गुरु-चांडाल दोष जैसे अशुभ योग बनने से मेष राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वृषभ
साल 2023 में राहु का गोचर आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। साल की शुरुआत में राहु आपकी राशि में बारहवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपको खर्चों में भारी वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। राहु आपको मानसिक और आर्थिक परेशानी दे सकता है। 22 अप्रैल को गुरु-चांडाल योग के कारण आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।
तुला
तुला राशि में राहु का गोचर व्यापार करने वाले जातकों के लिए कठिन हो सकता है। कुछ फैसलों से बिजनेस में नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
मकर राशि
राहु मकर राशि के जातकों के लिए साल 2023 कुछ अच्छा नहीं रहेगा। दांपत्य और प्रेम जीवन में संघर्ष और तनाव रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको अनावश्यक ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। राहु का मन भारी रहेगा जिससे आप गलत निर्णय लेंगे जिसका परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 में राहु का मिला जुला प्रभाव रहेगा। साल की शुरुआत में राहु दूसरे भाव में रहेगा फिर 30 अक्टूबर को राहु दूसरे भाव से निकलकर पहले भाव में गोचर करेगा। साल 2023 में पारिवारिक संपत्ति के मामले में विवाद होगा, जिससे आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।