New Year 2022: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आने वाला साल आपके लिए खुशियों भरा हो तो वास्तु के इन नियमों को अपनाकर आप शुभ फल पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं नए साल की बेहतर शुरुआत के लिए कुछ वास्तु टिप्स।

नववर्ष से जुड़े वास्तु नियम
नया साल 2022: अब से कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हर इंसान चाहता है कि साल का पहला दिन शुभ हो ताकि उसका पूरा साल खुशियों से भरा रहे. इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल को बेहतर बनाने के लिए वास्तु के कुछ उपायों को अपनाना चाहिए। वास्तु के इन नियमों से आपको साल भर आर्थिक लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। तो आइए जानें आने वाले साल की बेहतर शुरुआत के लिए कुछ वास्तु टिप्स।
ऐसे रखें घर का मुख्य द्वार
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार व्यक्ति के जीवन की सुख-समृद्धि से जुड़ा होता है। अगर आप नया घर बनवा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़, बिजली का खंभा या तालाब नहीं होना चाहिए। कोशिश करें कि घर का मुख्य द्वार आकार में थोड़ा बड़ा हो। इसके अलावा मुख्य द्वार पर कभी भी कूड़ा करकट नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता है।
मोर पंख खरीदें
मोर पंख को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित होने के कारण माना जाता है कि इसे घर में लगाने से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सुख-शांति आती है। जीवन में आने वाली परेशानियां भी इससे दूर हो जाती हैं।
लाफिंग बुद्धा
वास्तु के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। नए साल के मौके पर घर में लाफिंग बुद्धा जरूर लाएं, क्योंकि माना जाता है कि इससे खुशियां आती हैं और परिवार के सभी सदस्यों में प्यार भी बढ़ता है। लाफिंग बुद्धा को घर की ड्राइंग में रखना चाहिए।
एक्वेरियम रखना शुभ होता है
वास्तु के अनुसार घर में एक्वेरियम रखने से शुभता आती है। इसके अलावा यह आपको और आपके परिवार को बुरी नजर से भी बचाता है। अगर आपके घर में एक्वेरियम नहीं है तो इसे नए साल पर लाकर घर की उत्तर दिशा में रखें। मान्यता है कि यह दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा है।
कछुआ सुख और शांति लाता है
वास्तु के अनुसार कछुआ सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में रोज लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो नए साल पर कछुए खरीदें। माना जाता है कि इससे घर में कलह बंद हो जाती है और सुख-शांति का वातावरण बना रहता है।
(यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक मान्यताओं पर आधारित है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे आम जनहित को ध्यान में रखते हुए यहां प्रस्तुत किया गया है।)