मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति उसका ज्ञान है। केवल किताबी शिक्षा अर्जित करने से ही व्यक्ति ज्ञानी नहीं कहलाता, अपितु अपने विवेक और बुद्धि का सही समय पर प्रयोग करने से भी व्यक्ति ज्ञानी बन जाता है। आइए जानते हैं ज्ञान से जुड़े सक्सेस मंत्र।

ज्ञान से संबंधित सफलता मंत्र
जीवन में सफल होने के लिए ज्ञान बहुत जरूरी है। ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जो ज्ञान के बिना अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। ज्ञान न केवल लक्ष्य प्राप्ति के लिए बल्कि जीवन में आने वाले सुख-दुःख से उभरने में भी उपयोगी है। कहा जाता है कि जो भी अपने विवेक और ज्ञान का सही समय और स्थान पर उपयोग करता है, उसे सफलता जल्दी मिलती है और समाज में उसका मान-सम्मान भी बढ़ता है। लेकिन, अत्यधिक ज्ञान व्यक्ति को अहंकारी भी बना देता है, जो उसके विनाश का कारण भी सिद्ध होता है। ज्ञान केवल किताबों तक ही सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक रहन-सहन, लोगों के प्रति आपका व्यवहार भी ज्ञान की श्रेणी में आता है। जीवन में सफल होने और बेहतर जीवन जीने के लिए आइए जानते हैं ज्ञान से जुड़े कुछ सफलता मंत्र।
- ज्ञान का मूल्य अनमोल रत्नों से कहीं अधिक है। इसकी तुलना किसी धातु से नहीं की जा सकती। ज्ञान का अनादर स्वयं के मस्तिष्क का अपमान माना जाता है।
- जीवन का सार ज्ञान है। जो इसे प्राप्त कर लेता है वह मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। दूसरी ओर ज्ञान से वंचित व्यक्ति सफलता के शिखर पर नहीं पहुंच सकता।
- जीवन में ज्ञान से विनम्रता आती है और विनम्रता व्यक्ति को योग्य बनाती है। वहीं अधिक ज्ञान भी व्यक्ति को अहंकारी बना देता है।
- अपनी अज्ञानता को महसूस करना ज्ञान की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए पढ़ना कभी बंद नहीं करना चाहिए। सफलता भी उसी के आगे झुकती है जो ज्ञान का सम्मान करता है।
आज की बड़ी खबर