2023 में अप्रैल में गुरु भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिस कारण लाभ स्थान पर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा राहु-केतु भी अक्टूबर में राशि परिवर्तन करेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2023 बहुत ही लाभदायक और अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपके ऊपर चल रही शनि की शैय्या से आपको मुक्ति मिलेगी। जिसके बाद आप हर काम में बड़ी कामयाबी प्राप्त होगा। साल 2023 की शुरुआत में शनि करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करेंगे। 17 जनवरी 2023 को शनिदेव अपनी दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। 2023 में अप्रैल में गुरु भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिस कारण लाभ स्थान पर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा राहु-केतु भी अक्टूबर में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे लाभ स्थान पर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा राहु-केतु भी अक्टूबर में राशि परिवर्तन करेंगे।
मिथुन राशिफल 2023 और करियर
साल 2023 में मिथुन राशि वालों का करियर सर्वोच्च स्थान पर रहेगा। करियर में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और बेहतर अवसर मिलेंगे। इस वर्ष शनि का गोचर आपके नवम भाव में होने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस वर्ष पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। साल के शुरुआती महीनों में आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है। साल के मध्य में उच्च अधिकारियों के साथ आपका मनमुटाव भी हो सकता है। आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है। वहीं मिथुन राशि के जो जातक किसी व्यवसाय में हैं उन्हें इस वर्ष कोई बड़ा लाभ होने के संकेत हैं। आपकी नई व्यावसायिक योजनाएँ इस वर्ष फलीभूत हो सकती हैं। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। जिससे इस साल आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा।
मिथुन राशिफल 2023 और वित्तीय स्थिति
आपकी राशि में इस वर्ष शनि देव आपके भाग्य में आ रहे हैं। जिससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी साथ ही आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। जिसे आप निश्चित तौर पर इस साल हासिल कर पाएंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आप कम मेहनत में अधिक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। साल 2023 में आपको हर तरह के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। साल भर आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। इस साल देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव में आ रहे हैं, जिससे आपको धन और भाग्य दोनों में अच्छी सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर यह साल आर्थिक सफलता वाला साल रहेगा।
मिथुन राशिफल 2023 और पारिवारिक जीवन
साल 2023 में परिवार में आपसी प्रेम और सम्मान रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। इस वर्ष आपको सुखी जीवन जीने का अच्छा मौका मिलेगा। इस वर्ष आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साल के मध्य में किसी शुभ कार्य के लिए भव्य आयोजन हो सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता इस वर्ष समाप्त होगी। संतान का उच्च शिक्षा में प्रवेश का सपना साकार हो सकता है।
मिथुन राशिफल 2023 और शिक्षा
संकेत मिल रहे हैं कि यह साल विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से मिलाजुला साल साबित होगा। विद्यार्थियों के लिए अप्रैल के बाद बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं। गुरु के मीन राशि से मेष राशि में गोचर करने पर शिक्षा में कुछ रुकावटें दूर होंगी और तनाव में भी कमी आएगी। साल के अंत में सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। जिन छात्रों ने कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी की है, उन्हें सफलता मिलने के अच्छे योग हैं।
मिथुन राशिफल 2023 और स्वास्थ्य
इस साल आप पर चल रही शनि की ढैय्या समाप्त होगी। फिर शनि 17 जनवरी को आपके नवम भाव में प्रवेश करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। पूरे साल नियमित व्यायाम और योग आपके लिए अच्छा रहेगा।