Chanakya Niti: जिंदगी में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां वरना धन हानि का करना पड़ेगा सामना | Chanakya Niti Do not commit these 4 mistakes in life otherwise you have to face financial problem

TV9 भारतवर्ष

TV9 भारतवर्ष | द्वारा संपादित: अंजलि राघव

को अपडेट किया: फ़रवरी 06, 2023 | 7:30 सुबह

चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में भी बताया है जो इंसान को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये गलतियां।

चाणक्य नीति: जीवन में न करें ये 4 गलतियां, नहीं तो करना पड़ेगा धन का नुकसान

जीवन में न करें ये 4 गलतियां वरना करना पड़ेगा धन का नुकसान

आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक थे। आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में हर क्षेत्र से जुड़ी बातों का जिक्र किया गया है। इसमें रिलेशनशिप, बिजनेस, पैसा और करियर से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया गया है। इन बातों का पालन करने से व्यक्ति बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना आसानी से कर सकता है। आज भी युवा सफल जीवन पाने के लिए इन नीतियों का पालन करते हैं। इन नीतियों के आधार पर ही आचार्य ने एक साधारण बालक चन्द्रगुप्त को सम्राट बना दिया। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में भी बताया है जो इंसान को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें



  1. आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को फालतू खर्च नहीं करना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। ऐसे लोगों के घर में कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा हमेशा बचा कर रखें। मुश्किल समय में यह बहुत काम आता है। फिजूलखर्ची करने वाले लोगों को भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
  2. आचार्य चाणक्य के अनुसार रसोई में कभी भी झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। चूल्हे के आसपास और चूल्हे के ऊपर भी झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे घर की सुख-शांति भंग होती है। घर के लोगों के सम्मान में कमी आती है। इसलिए झूठे बर्तन भूलकर भी न छोड़ें।
  3. आचार्य चाणक्य के अनुसार शाम के समय झाड़ू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शाम के समय झाडू लगाने से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर आप शाम को झाडू भी लगाते हैं तो भी घर से कचरा तुरंत न हटाएं। अगली सुबह इसे घर से निकाल दें।
  4. आचार्य चाणक्य के अनुसार बच्चों, बड़ों और महिलाओं का अपमान करने वाले कभी सुखी नहीं रहते। ऐसे लोगों के घर में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे लोग जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसलिए भूलकर भी ऐसा न करें।

आज की बड़ी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!