17 जनवरी के बाद जब शनि आपके लाभ स्थान में गोचर करेगा तब राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भरपूर लाभ और सम्मान मिलेगा।

जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023
मेष राशि वालों के लिए आने वाला साल 2023 बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। साल शुरू होते ही आपको शुभ संकेत मिलने लगेंगे। कई तरह के अच्छे मौके मिलेंगे। यह साल मेष राशि जातकों को ऊंचाईयों को छूने से कोई नहीं रोक सकता। मेष राशि वालों के लिए साल की शुरुआत में राहु सूर्य के भाग्य में जबकि शनि देव 10वें भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
17 जनवरी के बाद जब शनि आपके लाभ स्थान में गोचर करेगा तब राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भरपूर लाभ और सम्मान मिलेगा। आइए जानते हैं मेष राशि वालों के लिए जनवरी से दिसंबर 2023 तक का सफर कैसा रहेगा।
जनवरी- मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आलस्य की अधिकता रहेगी, यात्रा व धार्मिक कार्यों पर व्यय अधिक होगा।
फ़रवरी- कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, धार्मिक व मांगलिक कार्यों के अवसर मिलेंगे।
मार्च- मार्च 2023 में मेष राशि के लोगों के विदेश यात्रा की संभावना है, जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे, अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें, व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा।
अप्रैल- इस माह आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, रुका हुआ धन आयेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी।
मई- मई माह में व्यवसाय में प्रगति के योग हैं, वहीं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं, भाइयों से मतभेद न बढ़ने दें, दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
जून- विद्यार्थियों के लिए जून का महीना उत्तम रहेगा, परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी, विवाह संबंधी बातें सफल होंगी, व्यवसाय में नई योजना पर प्रगति के संकेत हैं।
जुलाई- जुलाई का महीना आपके लिए शुभ साबित होगा और आय में वृद्धि लाएगा। रुकावटें दूर होंगी और सफलता का सिलसिला चलता रहेगा, नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, घर या वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं.
अगस्त- अगस्त का महीना विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, संतान के दायित्व की पूर्ति, भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
सितंबर- व्यापार में नई रणनीति के अनुसार सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। इस माह आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। इस माह अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम पूरे होंगे, सरकारी अर्जी देना बेहतर रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
अक्टूबर- अधूरे कार्य इस माह पूरे होंगे। कोर्ट में चल रहे कानूनी विवाद का फैसला आ सकता है। अपने स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहें।
नवंबर- इस महीने आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपका मन कुछ परेशान रह सकता है। यात्रा से लाभ के योग हैं। अत्यधिक व्यय होगा और वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।
दिसंबर- साल के आखिरी महीने में घर का सपना पूरा हो सकता है। धन लाभ के शुभ संकेत हैं। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 9 शुभ दिनांक 9, 18, 27 शुभ माह – मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर शुभ रंग – लाल, पीला सफेद, केसरिया, गुलाबी शुभ दिन – मंगलवार, गुरुवार, रविवार शुभ रत्न – मूंगा, मोती, माणिक, पुखराज