जीवन में खोया हुआ धन फिर से कमाया जा सकता है, लेकिन खोया हुआ समय कभी वापस नहीं आता। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ सफलता मंत्र।

चित्र साभार: tv9hindi.com
सफलता के लिए कई ऐसे बिंदु होते हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति जल्द ही ऊंचाइयों पर पहुंच जाता है। बहुत से लोग मेहनत तो करते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है क्योंकि वे अपने काम को समय पर पूरा नहीं कर पाते हैं। मनुष्य के जीवन में कभी-कभी अच्छा और कभी-कभी बुरा समय आता है, लेकिन वास्तविकता यह है कि समय कभी एक सा नहीं रहता। समय का सम्मान करने वालों को सफलता शीघ्र प्राप्त होती है। आइए जानते हैं समय के महत्व से जुड़े कुछ प्रेरक वाक्य।
- शिक्षक के अलावा समय भी हर व्यक्ति के जीवन में एक शिक्षक की भूमिका निभाता है। जो समय के महत्व को समझता है, उसका जीवन सुख और सौभाग्य से भर जाता है।
- समय एक ऐसी चीज है जिसकी चाहत हर इंसान हद से ज्यादा रखता है। लेकिन असल जिंदगी में लोग हमेशा इसका गलत इस्तेमाल करते हैं जिसका परिणाम अशुभ होता है।
- समय की गति प्रत्येक व्यक्ति के लिए समान रूप से चलती है। सफलता उसे मिलती है जो उसे महत्व देता है, जबकि असफल होने वालों के लिए यह सिर्फ एक बहाना बन जाता है।
- यदि आप जीवन में किसी को कुछ देना चाहते हैं तो आपको अच्छा समय देना चाहिए क्योंकि किसी को दिया गया कुछ भी वापस लिया जा सकता है, लेकिन दिया गया अच्छा समय वापस नहीं लिया जा सकता है।
- कैसे और कितना समय व्यतीत करना आप पर निर्भर करता है। इसे ठीक से खर्च करने वाले को शीघ्र ही सफलता मिल जाती है लेकिन जो इसका गलत उपयोग करता है, यह उसके विनाश का कारण भी बन जाता है।
आज की बड़ी खबर